World Brain Tumor Day: बार-बार होने वाला सिरदर्द हमेशा माइग्रेन नहीं होता, जानिए कब हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का संकेत

World Brain Tumor Day: क्या आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या परेशान करती है या ठीक होने के बाद सिरदर्द बार-बार लौट आता है? बता दें कि इसे अनदेखा करना बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है।

World Brain Tumor Day: सिरदर्द आजकल एक बहुत आम समस्या बन चुका है। कभी काम का तनाव, कभी नींद की कमी तो कभी माइग्रेन इसकी वजह बन जाता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग सिरदर्द को गंभीरता से नहीं लेते और दर्द की गोली खाकर काम चला लेते हैं। लेकिन हर बार ऐसा करना सही नहीं होता। कुछ मामलों में लगातार होने वाला या पहले से अलग तरह का सिरदर्द किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर भी ऐसी ही एक स्थिति है, जिसके शुरुआती लक्षणों में सिरदर्द शामिल हो सकता है। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर की निशानी है। लेकिन अगर दर्द के साथ कुछ और असामान्य बदलाव (headache warning signs) दिखने लगें, तो सतर्क हो जाना जरूरी है। विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस के मौके पर जानते हैं कि कब सिरदर्द को सिर्फ माइग्रेन समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

World Brain Tumor Day

लगातार सिरदर्द को अनदेखा करना आपकी बड़ी भूल साबित हो सकती है

जब सिरदर्द का पैटर्न बदलने लगे

अगर आपको पहले भी सिरदर्द होता था, लेकिन अब दर्द पहले से ज्यादा तेज, ज्यादा बार या अलग तरह का महसूस होने लगा है, तो इस पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में होने वाले ऐसे बदलाव कई बार किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं।

End of Feed