World Bicycle Day: डायबिटीज में दवा के साथ साइक्लिंग भी बन सकती है बड़ी मदद, ऐसे रख सकती है ब्लड शुगर कंट्रोल

World Bicycle Day 2026: क्या साइक्लिंग डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है? डॉक्टर बताते हैं कि दवा, सही खानपान और नियमित साइक्लिंग मिलकर ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में कैसे मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे..

World Bicycle Day 2026: डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसमें सिर्फ दवा खाना ही काफी नहीं होता। अगर खानपान और रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान न दिया जाए तो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना मुश्किल हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं और उनमें से एक है साइक्लिंग।

World Bicycle Day 2026 Cycling Benefits For Diabetes

रोजाना साइक्लिंग करने से शुगर रहती है कंट्रोल

'विश्व साइकिल दिवस' (World Bicycle Day) के मौके पर हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे बताते हैं कि साइक्लिंग डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि इसे दवा का विकल्प नहीं समझना चाहिए, लेकिन दवा, संतुलित भोजन और डॉक्टर की सलाह के साथ अगर नियमित साइक्लिंग की जाए तो ब्लड शुगर (diabetes and cycling) को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि आज कई डॉक्टर भी डायबिटीज मरीजों को किसी न किसी तरह की शारीरिक गतिविधि करने की सलाह देते हैं।

End of Feed