World Asthma Day: मई के पहले मंगलवार को हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस? क्या है इतिहास, यहां जानें महत्व और थीम

World Asthma Day In Hindi: आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण में यह समस्या बहुत आम हो गई है, लोग तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। लोग इसे आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से लोगों इसके गंभीर दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। अस्थमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है।

World Asthma Day In Hindi: अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस स्थिति में फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने वाले श्वास मार्ग में सूजन हो जाती है। इसकी वजह से श्वास मार्ग काफी संकुचित हो जाती है, जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ होती है। यह क्रोनिक स्थिति है, जो कुछ लोगों में जानलेवा साबित हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति को सीने में दर्द, खांसी और घरघराहट की समस्या भी हो सकती है। आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण में यह समस्या बहुत आम हो गई है, लोग तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। लोग इसे आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से लोगों इसके गंभीर दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। अस्थमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर मई के पहले मंगलवार को माना जाता है। लोगों को जागरूक बनाने और उन्हें अस्थमा के उपचार से संबंधित जरूरी जानकारियां देने, साथ ही अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति को सही इलाज और उचित देखभाल मिल सके, इस उद्देश्य के साथ विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें इस बात विश्व अस्थमा दिवस 7 मई को है।

World Asthma Day In Hindi

World Asthma Day In Hindi

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास - World Asthma Day History In Hindi

आपको बता दें कि विश्व अस्थमा दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1998 से हुई थी। पहली बार इस दिन को ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा मनाया गया था। उस समय विश्व के लगभग सभी देश अस्थमा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे आए। लगभग 35 से ज्यादा देशों ने एक साथ मिलकर यह दिन मनाया था। इसकी शुरुआत लोगों को अस्थमा के प्रति जागरूक करने के साथ हुई थी। लोगों को इससे बचाने और सही उपचार मुहैया कराने तक, कई जरूरी जानकारियां इस दिन के जरिए दी जाती हैं। 1998 से आज तक इसी तरह विश्व भर में अस्थमा दिवस मनाते आ रहे हैं। हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है।

End of Feed