World Asthma Day : एक-एक सांस है बेशकीमती... फिर क्यों सांस लेना हो रहा मुश्किल, डॉक्टर से जानें बढ़ते अस्थमा के पीछे छिपे ये 5 कारण

अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी एक समस्या है जिसके कारण आपको अक्सर सांस लेने में कठिनाई और सीने में भारीपन और घरघराहट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। क्योंकि अस्थमा के कारण सांस की नलियां सिकुड़ने लगती हैं और इनमें सूजन आ जाती हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि आज अस्थमा के मामले बढ़ने के पीछे वजह क्या हैं?

अस्थमा श्वसन तंत्र से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिससे आज लाखों लोग परेशान दिखाई देते हैं। इस रोग की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ही हर साल मई माह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना और इससे बचाव के नए उपायों को लोगों के बीच सहज बनाना है। अस्थमा के मरीजों को अपनी सेहत का ख्याल थोड़ा अधिक रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इससे आपकी सेहत पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। आज इस विषय को लेकर हमने बात की अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के वरिष्ठ परामर्शदाता, पल्मोनोलॉजी, डॉ. अर्जुन खन्ना से। उन्होंने अस्थमा के मामले बढ़ने के 5 कारण बताए।

Causes of asthma problem

डॉ. अर्जुन खन्ना के मुताबिक अस्थमा के मरीजों का सांस लेना न केवल सर्दियों में मुश्किल हो रहा है, बल्कि ये समस्या अब साल भर लोगों को परेशान करने लगी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को सांस से जुड़ी समस्याओं से ज्यादा परेशान होना पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 कारण जो हमारे फेफड़ों पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

End of Feed