World Arthritis Day: गठिया की शुरुआत में ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज किया तो काम करना बंद कर देंगे जोड़, चलना फिरना भी हो जाएगा मुश्किल

What Are The Symptoms Of Arthritis Early Signs In Hindi: गठिया जोड़ों की सूजन और दर्द से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जिसकी वजह से लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। अगर शुरुआत में ही इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो भविष्य में गंभीर नुकसान और तकलीफ से बचा जा सकता है।

What Are The Symptoms Of Arthritis Early Signs In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोगों को पैर और हाथ की उंगलियां के जोड़, घुटने और एड़ी आदि में दर्द रहता है। हालांकि, इस तरह की समस्या आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ देखने को मिलती है। आमतौर पर पर जोड़ों में तकलीफ का कारण शरीर में कैल्शियम की कमी को समझा जाता है, जो काफी हद तक सही भी है। क्योंकि कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ कैल्शियम नहीं, जोड़ों की तकलीफ और दर्द का एक बड़ा कारण आर्थराइटिस यानी गठिया की बीमारी भी हो सकती है। यह बीमारी आजकल लोगों में बहुत आम हो गई है। इसमें लोगों के जोड़ों में क्रिस्टल बनने लगते हैं, नसों व मांसपेशियों में सूजन हो जाती है, जिसकी वजह से गंभीर दर्द देखने को मिलता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को हम देखते हैं कि वे आमतौर पर इस बीमारी को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन लंबे समय जब लोगों की तकलीफ बढ़ जाती है तब वे इसके लिए उपचार लेते हैं। लेकिन बीमारी बढ़ने पर लोगों को गंभीर दर्द और तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से उनका चलना-फिरना, उठना बैठना तक मुश्किल हो जाता है।

What Are The Symptoms Of Arthritis Early Signs In Hindi

What Are The Symptoms Of Arthritis Early Signs In Hindi

लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप समय रहते गठिया के लक्षणों को पहचान लें तो इसकी मदद से आपको बहुत जल्द समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। जल्दी बीमारी के लक्षण पहचान में आने पर इसका आसानी से उपचार किया जा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर गठिया की शुरुआत होने पर क्या संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं.....

End of Feed