नई जगह पर सोना क्यों होता है मुश्किल? जानें क्या है ‘फर्स्ट नाइट इफेक्ट'

First Night Effect: नई जगह पर पहली रात नींद न आना बहुत से लोगों के साथ होता है इसे ‘फर्स्ट नाइट इफेक्ट’ कहा जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो यह बॉडी का नेचुरल सुरक्षा तंत्र है, जो अनजान माहौल में हमें पूरी तरह गहरी नींद लेने से रोकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में....

First Night Effect: क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब आप किसी होटल, गेस्ट हाउस या दोस्त के घर रुकते हैं तो आपको पहली रात ठीक से नींद नहीं आती है? बिस्तर आरामदायक हो, थकान भी भरपूर हो, फिर भी आंखें देर तक खुली रहती हैं। ये प्रॉब्लम ज्यादातर लोगों कभी न कभी फेस जरूर करते हैं। लेकिन क्या आपने ये सोचा कि आखिर ऐसा होता क्यों है? इस बारे में जानने के लिए जब हमने काफी रिसर्च की तो एक टर्म सामने आया जिसे 'फर्स्ट नाइट इफेक्ट' कहा जाता है। दरअसल आपको जानकर हैरानी होगी कि 'फर्स्ट नाइट इफेक्ट' एक वैज्ञानिक कारण है। जो हमारे बॉडी माइंड कनेक्शन को दिखाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

First Night Effect

नई जगह पर क्यों खुल जाती है नींद?

क्या है फर्स्ट नाइट इफेक्ट? - What is First Night Effect

फर्स्ट नाइट इफेक्ट एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें हमारा दिमाग किसी नई जगह पर पूरी तरह रिलैक्स नहीं हो पाता है। कई शोध में यह बात सामने आई है कि जब हम किसी अनजान माहौल में सोते हैं, तो हमारा दिमाग आंशिक रूप से सतर्क हो जाता है। यानी दिमाग का एक हिस्सा तो गहरी नींद में जाता है, जबकि दूसरा हिस्सा आसपास की आवाजों और हलचलों पर नजर रखता है।

End of Feed