खतरनाक बीमारियों की एक वजह है मोटापा, क्लीनकल एक्सपर्ट्स ने बताया स्वास्थ्य के लिए घातक, किया चौंकाने वाला खुलासा

Weight Gain Side Effects In Hindi: भारतीय परिवारों में चुपके से एक ऐसी बीमारी तेजी से अपने पैर पसार रही है, जिसे सामान्यतः लोग नजर अंदाज कर देते हैं या इसे लेकर 'खाते-पीते घर का' जैसी शेखी बघारते हैं। यह बीमारी है मोटापा (ओबेसिटी)। चिकित्सकों के अनुसार मोटापा महज एक रोग नहीं, बल्कि हृदय रोग, रक्तचाप, हाइपरटेंशन, टाइप-टू मधुमेह जैसी कई बीमारियों की जड़ है।

Weight Gain Side Effects In Hindi: मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, लेकिन कई लोग इसे सिर्फ बाहरी रूप-रंग से जोड़कर देखते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मोटापा केवल वजन बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि यह कई खतरनाक बीमारियों की जड़ है। यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ऑस्टियोआर्थराइटिस और यहां तक कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को जन्म दे सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मोटापे से ग्रस्त लोगों में हृदय संबंधी रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

weight gain side effects in hindi

weight gain side effects in hindi

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 (2019-21) के मुताबिक, भारत में 24% महिलाएं और 23% पुरुष मोटापे से ग्रस्त हैं। खासकर शहरी इलाकों में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है, जहां व्यस्त जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर खान-पान इसके मुख्य कारण हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

End of Feed