ठेले पर चटकारे लेकर गोलगप्पे खाने वाले सावधान! इस राज्य सरकार ने कसा पानी पूरी बेचने वालों पर शिकंजा, जानलेवा बीमारी को दे रहे न्योता

Why Karnataka Government ben Paani Puri: भारत के इस राज्य में जगह-जगह पानी पुरी के पानी के सैंपल कलेक्ट किए गए। जिसमें गोलगप्पे के नमूनों में कुछ ऐसे तत्व देखने को मिले जो हमारी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे। आइए जानते हैं कहां का है मामला और कौन से मिले तत्व?

दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट पर बेचे जाने वाले कई तरह के फूड्स के सैंपल कलेक्ट किए थे। जिनकी जांच करने पर विभाग को कुछ ऐसे तत्व देखने को मिले हैं जो हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पिछले 5 महीनों से लगातार सैंपल कलेक्ट करने का काम किया जा रहा था। जिसमें राज्य भर से लगभग 4000 नमूनों को एकत्रित किया गया। आइए विस्तार से जानते क्या है पूरी खबर जिसमें एर राज्य सरकार ने गोलगप्पे और गोभी मंचूरियन जैसे स्ट्रीट फूड पर रोक लगाने की तैयारी की है।

Karnataka banned Paani puri

लगातार शिकायतों के बाद कार्यवाही

कर्नाटक राज्य के खाद्य सुरक्षा एवं मानक आयोग के आयुक्त के. श्रीनिवास ने बताया कि उन्हें लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही थीं कि वह स्ट्रीट फूड खाने के बाद उल्टी, दस्त जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हुए हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य भर में एक साथ एक वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 4000 फूड सैंपल को सिलेक्ट किया गया।

हानिकारक रंगों का उपयोग

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार कलेक्ट किए गए सैंपल में टारट्रेजिन, सनसेट येलो, रोडामाइन बी और ब्रिलियंट ब्लू जैसे आर्टिफिशियल रंग देखने को मिले। जो हमारे शरीर में जाने के बाद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। इसके अलावा इन रंगों वाले फूड्स को खाने से डायबिटीज, और किडनी फेल्योर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

End of Feed