हर साल 25 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है World Malaria Day, जानें इसका महत्व, इतिहास और 2025 की थीम

World Malaria Day 2025 Significance History Theme: दुनियाभर में हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। विश्व मलेरिया दिवस एक मौका है इस बात को समझने का कि मलेरिया केवल स्वास्थ्य नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी बाधा है। जब तक मलेरिया किसी एक व्यक्ति को भी प्रभावित करता है, तब तक समाज भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मलेरिया डे, क्या है इसका इतिहास और 2025 की थीम।

World Malaria Day 2025 Significance History Theme: क्या आपने कभी सोचा है कि हर साल 25 अप्रैल को “विश्व मलेरिया दिवस” क्यों मनाया जाता है? मलेरिया के उन्मूलन और समाज में इसके लिए जागरुकता लाने के उद्देश्य से ये दिन मनाने का चलन चला है। दरअसल, मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो आज भी दुनियाभर में लाखों लोगों की जान लेती है। खासकर गरीब और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोग इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। मच्छरों से फैलने वाला ये रोग दुनिया भर में लोगों का सिरदर्द बना हुआ है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और थीम।

World Malaria Day 2025 Significance History Theme

World Malaria Day 2025 Significance History Theme

विश्व मलेरिया दिवस क्यों मनाया जाता है- Why Is World Malaria Day Is Celebrated In Hindi

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह बताता है कि मलेरिया के खिलाफ लड़ाई को तेज करना जरूरी है ताकि हर कोई, चाहे वह कहीं भी रहता हो, सुरक्षित रह सके। ये दिन हमें याद दिलाता है कि मलेरिया केवल एक बीमारी नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य असमानता का भी प्रतीक है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी खास बातें।

End of Feed