World Lung Cancer Day 2024: फेफड़े हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। जिनकी मदद से हम सांस ले और छोड़ पाते है। स्वांस हमारे जीवन का आधार है। लंग्स हमारी ऑक्सीजन को अंदर लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। फेंफड़े हमें सांस लेने और इसे फिल्टर करके शरीर के अंगों के लिए कामयाब बनाते हैं। ऑक्सीजन की मदद से ही शरीर में रक्त और पोषक तत्वों का संचार ठीक से हो पाता है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य और शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है।
World Lung Cancer Day 2024
लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों के बीच फेफड़ों के कैंसर की समस्या काफी बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो भारत में कैंसर के मामले 2022 में 1.46 मिलियन थे, यह अनुमान जताया जा रहा है कि 2025 तक यह संख्या बढ़कर 1.57 मिलियन तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को फेफड़ों को स्वस्थ रखने के महत्व को समझाने और फेफड़ों के कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 1 अगस्त को विश्व लंग कैंसर दिवस मनाया जाता है।
विश्व लंग कैंसर दिवस का उद्देश्य - World Lung Cancer Day Significance
फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों को लेकर लोगों के बीज जागरूकता बढ़ाने और उन्हें इनसे बचाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और घातक बीमारी से संबंधित कलंक और मिथकों को हराना है। इस दिन लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम और हेल्थ कैंपेन का आयोजन किया जाता है। इनकी मदद से लोगों को बीमारी के कारण, लक्षण, उपचार और दवाओं के विकल्प आदि को लेकर भी जागरूक किया जाता है।
विश्व लंग कैंसर दिवस का इतिहास - World Lung Cancer Day History In Hindi
लंग कैंसर फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के अनुसार, पहली बार विश्व लंग कैंसर दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी। तब से आजतक फेफड़ों के कैंसर के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 1 अगस्त को यह दिवस मनाया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
