हेल्थ

वेट लॉस जर्नी होगी बेहद आसान बस दूध में मिलाकर पी लें ये 4 चीज, बाहर लटका हुआ पेट 15 दिन में होगा अंदर

वेट लॉस करते समय अक्सर लोग दूध से दूर भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध पीकर भी अपने वजन को तेजी से कम किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें दूध के साथ मिक्स करके हम अपने वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

Weight loss drink

बाहर निकला पेट हमारे लुक को खराब करता है। वही यदि आप मोटापा के शिकार है, तो यह आपके लिए कई तरह के रोगों का भी कारण बनता है। हालांकि पेट का निकलना एक दिन का काम नहीं है। यह लंबे समय तक लगातार चलने वाली गलतियों का परिणाम होता है। यही कारण है कि हम इसे कम करने में लोगों को काफी समय भी लगता है। लेकिन आज हम आपके पेट को कम करने का बेहद आसान तरीका बताने जा रहे है। जी हां आपने अक्सर सुना होगा कि वजन बढ़ाना है तो इसके लिए आप दूध में केला मिलाकर खाएं। जिससे साफ है कि दूध को वजन बढ़ाने के लिए जाना जाता है। लेकिन आज हम आपको 4 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो दूध के साथ मिलकर आपके वजन को कम करने में काफी मदद करती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वह चीज और कैसे करें इस्तेमाल?

वेट लॉस के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीज - Healthy drink for weight loss before sleep

दूध और हल्दी

दूध और हल्दी का मिश्रण हमारे शरीर के लिए रामबाण साबित होता है। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी हमें वायरल इंफेक्शन से बचाने के साथ-साथ हमारी वेट लॉस में भी काफी मदद करती है। रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से हमें वजन कम करने में काफी हेल्प मिलती है।

दूध और बादाम

वेट गेन के लिए बादाम और दूध का सेवन आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कॉम्बिनेशन आपकी वेट लॉस में भी काफी मदद कर सकता है। जी हां प्रोटीन से भरपूर यह हेल्दी ड्रिंक आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

दूध और अंजीर

दूध में अंजीर मिलाकर पीने से न केवल आपकी शारीरिक ताकत पुष्ट होती है बल्कि यह आपकी वेट लॉस में भी काफी मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती हो वह भी दूध में 2-3 अंजीर मिक्स करके पी सकते हैं। फाइबर से भरपूर अंजीर हमारे वजन को तेजी से कम करने में हेल्प करता है।

दूध और दालचीनी

दालचीनी मिक्स दूध का सेवन करना हमारे वेट लॉस के लिए रामबाण साबित हो सकता है। इससे आप अपने बढ़े हुए वजन को तेजी से कम कर सकते है। रात में सोने से पहले दूध में 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से हमारा वजन तेजी से कम होने लगता है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे कैलोरी बर्न करने में काफी हेल्प मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article