हर साल 28 जुलाई को क्यों मनाया जाता है World Hepatitis Day? जानिए इसका महत्व, इतिहास और 2025 की थीम

World Hepatitis Day Significance History Theme 2025: हर साल 28 जुलाई को दुनिया भर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) मनाया जाता है, ताकि हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसका इतिहास, महत्व और 2025 की थीम क्या है, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

World Hepatitis Day Significance History Theme 2025: हम में से बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि हर साल दुनियाभर में 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) मनाया जाता है? आपको बता दें कि यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि यह लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूता बढ़ाने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। इसका उद्देश्य हेपेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी देना है, जिससे लाखों लोग हर साल प्रभावित होते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें लिवर से जुड़ी इस बीमारी को लेकर सतर्क रहना चाहिए। 2025 में भी यह दिन खास थीम के साथ मनाया जा रहा है, जो जागरूकता का एक अहम जरिया बनेगा।

World Hepatitis Day Significance History Theme 2025

World Hepatitis Day Significance History Theme 2025

28 जुलाई को ही क्यों मनाते हैं वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे - Why Is World Hepatitis Day Is Celebrated In Hindi

दरअसल, 28 जुलाई को ही डॉ. बरूच सैमुअल ब्लमबर्ग का जन्मदिन होता है। ये वही वैज्ञानिक हैं जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की थी और इसके लिए वैक्सीन भी बनाई थी। उनकी खोज ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जिंदगी बचाने में मदद की। इसलिए इस तारीख को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के रूप में मनाया जाता है।

End of Feed