ठंड में क्यों बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल का खतरा, जानें दिल के मरीज सर्दियों में कैसे रखें अपना ख्याल

Why Cholesterol Increase In Winter Season: आपने सर्दियों में अक्सर हार्ट अटैक के मामले ज्यादा सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? तो आपको बता दें कि इसके पीछे मुख्य कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाना है। आइए जानते हैं सर्दियों में हार्ट पेशेंट कैसे रखें अपना ख्याल?

सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडक के अलावा बहुत सारी बीमारियां भी लेकर आता है। इसमें आपको सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों के अलावा हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों तक का खतरा बढ़ जाता है। जी हां सर्दियों में हाई कोलेस्ट्रॉल से बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल ठंड में क्यों बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण और साथ ही विस्तार से जानिए सर्दियों में हार्ट पेशेंट कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल।

Cholesterol in winters

एक्सरसाइज है जरूरी

सर्दी के दिनों में बाहर तापमान कम होने से हम ज्यादा घर में रहना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग तो बैड से उठना तक पसंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि इस समय शरीर में फैट जमा होने लगता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का सबसे अहम कारण बन जाता है। इससे बचने के लिए आपको दिन में कम से कम 20-30 मिनट रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

End of Feed