13 साल से पहले स्मार्टफोन देना क्यों गलत? रिसर्च में सामने आए गंभीर हेल्थ रिस्क, हो सकता है ये बड़ा नुकसान

Why Not To Give Smartphone To Children: नए शोध से पता चला है कि 13 साल से पहले बच्चों को स्मार्टफोन देना उनके मानसिक स्वास्थ्य, नींद, व्यवहार और दिमागी विकास पर गंभीर असर डाल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दी फोन मिलने से बच्चे सोशल मीडिया के प्रेशर, एडिक्शन और एंग्जायटी का शिकार हो सकते हैं। इस लेख में जानें कि क्यों डॉक्टर और रिसर्चर माता-पिता से आग्रह कर रहे हैं कि बच्चों की पहली स्मार्टफोन एक्सेस को जितना हो सके टालें।

Why Not To Give Smartphone To Children: आजकल के बच्चों के लिए स्मार्टफोन एक सामान्य चीज बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 13 साल से पहले स्मार्टफोन देना उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने यह स्पष्ट किया है कि जो बच्चे 12 साल की उम्र से पहले स्मार्टफोन का उपयोग करना शुरू करते हैं, उनमें गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं इस रिसर्च के प्रमुख बिंदुओं के बारे में।

स्मार्टफोन और मानसिक स्वास्थ्य का संबंध

स्मार्टफोन और मानसिक स्वास्थ्य का संबंध (PC- Istock)

स्मार्टफोन और मानसिक स्वास्थ्य का संबंध

अध्ययन में पाया गया है कि जो युवा वयस्क 12 साल की उम्र से पहले स्मार्टफोन प्राप्त करते हैं, उनमें आत्महत्या के विचार, वास्तविकता से अलगाव, और भावनात्मक अस्थिरता की समस्या अधिक होती है। इन समस्याओं की गंभीरता उम्र के साथ बढ़ती है। उदाहरण के लिए, जिन बच्चों को 5-6 साल की उम्र में फोन मिला, उनके मानसिक स्वास्थ्य स्कोर उन बच्चों की तुलना में काफी कम थे, जिनका पहला फोन बाद में आया।

End of Feed