मानसून में क्यों बढ़ जाती हैं अस्थमा की समस्या? जानें इसके कारण और बचाव के आसान उपाय

मानसून में अस्थमा की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कुछ खास कारण भी होते हैं। आज हम आपको अस्थमा के कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

मानसून आपको गर्मी से राहत दिलाने के साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम भी लेकर आता है। जी हां क्या मानसून के कारण आपको सर्दी-जुकाम जैसी साधारण समस्याएं बढ़ने के साथ अस्थमा जैसी गंभीर समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। जी हां इस मौसम में श्वसन तंत्र संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आपका अस्थमा ट्रिगर हो सकता है। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है, तो आपको मानसून में थोड़ा अधिक सावधान रहना चाहिए। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि क्यों मानसून में अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है, और इससे बचाव के उपाय क्या है?

मानसून और अस्थमा का संबंध (फोटो- Canva)

क्यों बढ़ जाता है मानसून में अस्थमा का खतरा?

मानसून के मौसम में हवा में धूल के कणों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे अस्थमा जैसी गंभीर स्थिति का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने के कारण आपको सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। जिससे सांस नली में सूजन आदि की शिकायत हो सकती है। वहीं मानसून का मौसम मौसम में ठंडक बढ़ा देता है, जिससे आपकी समस्या और अधिक ट्रिगर हो जाती है।

End of Feed