डायबिटीज के मरीज जरूर दें ध्यान शरीर के अंदर ही छुपा है शुगर का इलाज, इस अंग को बचाना है जरूरी

डायबिटीज की समस्या आज तेजी से लोगों के बीच बढ़ती जा रही है, जिससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन हार्मोन जिम्मेदार होता है। जो हमारी पैन्क्रियाज से निकलता है। आज हम आपको अग्नाशय (पैंक्रियाज) को हेल्दी रखने वाले कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

आज खानपान और लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। जिससे लगभग हर उम्र के लोग परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन हार्मोन जिम्मेदार होता है। जिसे लोग इंजेक्शन के माध्यम से बाहर से लेते हैं। लेकिन आप नहीं जानते हैं कि इंसुलिन की फैक्ट्री आपके शरीर में मौजूद होती है। जी हां आपके शरीर में एक ऐसा अंग है, जिसे इंसुलिन की मशीन कहा जाता है। आपको बता दें कि पैंक्रियाज एक छोटा-सा अंग है जो इंसुलिन का उत्पादन करता है। जो आपके शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए जरूरी है कि आपका पैंक्रियाज ठीक से काम करे। आज हम आपको पैन्क्रियाज हेल्दी रखने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

how to protect pancreas

शरीर में कहां होता है पैन्क्रियाज?

पैंक्रियाज की बात करें तो ये एक ग्रंथि है, जो आपके पेट के पीछे मौजूद होती है। जिसका काम हमारे लिए पाचन एंजाइम बनाना और इंसुलिन जैसा जरूरी हार्मोन बनाना होता है। पैन्क्रियाज में बनने वाला इंसुलिन आपके खून में मिलकर ग्लूकोज को एनर्जी में बदल देता है। जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल हो जाता है। जब हमारा पैन्क्रियाज अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ने लगता है। जो आगे चलकर डायबिटीज का कारण बन जाता है।

End of Feed