हेल्थ

Milk Combination: हल्दी ही नहीं, दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 08:29 AM IST

Milk Combination : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी वाला दूध फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसके अलावा आप कई अन्य चीजों को भी मिक्स करके दूध पी सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे आप दूध में मिक्स करके पी सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचेगा। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

दूध में क्या मिक्स करके पिएं?

KEY HIGHLIGHTS
  • दूध में छुहारे मिलाकर पीने से सेहत को होते हैं ढेरों फायदे
  • काली मिर्च और दूध खांसी की परेशानी को कर सकता है दूध
  • दूध और दालचीनी शरीर की सूजन से दिलाए राहत

Milk Combination : हल्दी वाला दूध आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। लेकिन अगर आप किसी कारण से हल्दी वाला दूध नहीं पी पा रहे हैं तो इसके अलावा आपके आप कई अन्य विकल्प हो सकते हैं। हल्दी के अलावा दूध में कई अन्य चीजों को मिक्स करके पिया जा सकता है। इससे सेहत को काफी लाभ होंगे। आइए जानते हैं दूध में हल्दी के अलावा किन चीजों को मिलाकर पी सकते हैं?

हल्दी के अलावा दूध में क्या मिलाकर पिएं?

हल्दी के अलावा दूध में कई चीजों को मिक्स करके पिया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

घी और दूध

सर्दियों में दूध में आप हल्दी के अलावा घी को मिक्स करके भी पी सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। घी और दूध का मिश्रण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। साथ ही पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

शहद और दूध

हल्दी के अलावा आप दूध में शहद मिक्स करके भी पी सकते हैं। यह शरीर की सूजन और दर्द को कम कर सकता है। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करने में प्रभावी होता है। अगर आप हल्दी वाला दूध नहीं पी सकते हैं, तो शहद और दूध का मिश्रण पिएं। यह समग्र स्वासथ्य के लिए फायदेमंद है।

दालचीनी और दूध

दालचीनी और दूध का मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। यह शरीर की सूजन, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से ग्रसित रोगियों के लिए फायदेमंद है। समग्र शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दालचीनी और दूध का सेवन करें।

काली मिर्च और दूध

सर्दियों में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए काली मिर्च और दूध का सेवन करें। काली मिर्च और दूध आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

छुहारा और दूध

दूध और छुहारा भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस दूध के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास दूध में 4 से 5 छुहारे डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे पिएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article