सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए जिससे गैस न बने? इन चीजों से पेट में नहीं होगा भारीपन

Subah Khali Pet Kya Khaye Ki Gas Na Bane : सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने- जिन लोगों के पेट में गैस बनती है, वे अक्सर ये सवाल पूछते हैं। सुबह के समय हल्का खाना लें। शुरुआत जीरा पानी या लेमन वाटर से करें। गैस की समस्या में खाली पेट चाय न पिएं और ना ही जागने के बहुत देर तक खाली पेट रहें।

Subah Khali Pet Kya Khaye Ki Gas Na Bane : पेट की गैस आपको दिन भर असहज महसूस करा सकती है। पेट की गैस के कारण सिर दर्द, शरीर में अकड़न और भारीपन की समस्या हो सकती है। वहीं बात करें मानसून की तो इस मौसम में अक्सर गैस बनने की समस्या काफी बढ़ जाती है, क्योंकि बरसात में हमारे शरीर में वात का प्रकोप बढ़ जाता है। यदि आप दिन भर हेल्दी बने रहना चाहते हैं, तो आपको दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी चीजों के साथ करनी चाहिए। आज हम आपको गैस से बचाव के लिए कुछ हेल्दी चीजें बताने जा रहे हैं।

सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने (Photo - Canva)

सुबह खाली पेट क्या खाएं कि गैस न बने - What To Eat Empty Stomach To Avoid Gas In Hindi

  • गुनगुना पानी और नींबू।
  • भीगे हुए छुहारे।
  • सीजन फल खासतौर पर पपीता।
  • किशमिश और अंकुरित अनाज।
  • मेथी और सौंफ का पानी।

End of Feed