हेल्थ

Kulhad Tea Benefits: मिट्टी के कुल्हड़ में पिएं चाय, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 10:04 PM IST

Kulhad Tea Benefits: कुल्हड़ की चाय काफी स्वादिष्ट होती है, लेकिन क्या आप इससे स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। खासतौर पर प्लास्टिक के कप में चाय पीने के बजाय कुल्हड़ में चाय पीना आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

कुल्हड़ में चाय पीने के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • केमिकल्स से सुरक्षित रखे कुल्हड़ की चाय
  • कुल्हड़ में चाय पीने से पाचन हो सकता है दुरुस्त
  • कुल्हड़ में चाय पीने से इन्फेक्शन से हो सकता है बचाव

Kulhad Tea Benefits: कुल्हड़ की चाय का स्वाद काफी ज्यादा जबरदस्त होता है। खासतौर पर जब भी आप ट्रेन में या फिर किसी सफर में होते हैं, तो सबसे पहले कुल्हड़ की चाय पीने का मन करता है। कुल्हड़ की चाय के स्वाद से आप अपनी तरह से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या इससे होने वाले लाभ जानते हैं? जी हां, कुल्हड़ की चाय न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में कुल्हड़ की चाय पीने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कुल्हड़ की चाय पीने से सेहत को होने वाले लाभ?

कुल्हड़ की कप में चाय पीने के फायदे

कुल्हड़ की कप में चाय पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इसके लाभ-

केमिकल्स से बचाव

प्लास्टिक या फिर थर्माकॉल के गिलास में चाय पीने के बजाय कुल्हड़ के कप में चाय पीना हेल्दी हो सकता है। दरअसल, इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता है, जिसकी वजह से आपको गंभीर बीमारी होने का खतरा नहीं रहता है। इसलिए कोशिश करें कि बाहर किसी अन्य गिलास में चाय पीने के बजाय कुल्हड़ के कप में चाय पिएं।

इन्फेक्शन होगी सुरक्षा

ट्रेन या फिर किसी नुक्कड़ पर कुल्हड़ में चाय पीने से आप इन्फेक्शन से खतरे से बच सकते हैं। दरअसल, शीशे के या फिर प्लास्टिक के कप से इन्फेक्शन फैलने का डर रहता है। क्योंकि इसमें गंदगी होने की संभावना होती है। साथ ही एक ही शीशे के कप में कई लोग चाय पीते हैं। ऐसे में कुल्हड़ की कप में ही चाय पिएं। इससे इन्फेक्शन का खतरा कम हो सकता है।

घातक बीमारियों से सुरक्षा

प्लास्टिक के कप में चाय पीने से आप कई गंभीर बीमारियों को न्यौता दे सकते हैं। दरअसल, गर्म चाय जब आप प्लास्टिक के कप में डालते हैं, जो इसके कण चाय में चले जाते हैं। ऐसे में इस चाय का सेवन करने से आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सती है। ऐसे में नैचुरल रूप से तैयार कुल्हड़ में चाय पीना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है।

गैस की समस्या से राहत

कुल्हड़ मिट्टी से बनी होती है। मिल्टी में एल्कलाइन होता है, जो पेट में बनने वाली गैस की परेशानी को दूर कर सकता है। अगर आप गैस, एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी परेशानी को दूर करना चाहते हैं तो प्लास्टिक के कप की बजाय कुल्हड़ की कप में चाय पिएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article