2 Kg Hairball Found In Up Woman Stomach In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों को कुछ न कुछ अनहेल्दी क्रेविंग होती है। कुछ लोगों को मीठा खाने का बहुत मन करता है, तो कुछ को हम देखते हैं कि वे तला-भुना, नमकीन और तीखी चाजें खाने को लेकर क्रेविंग महसूस करते हैं। लेकिन हाल में यूपी की एक महिला के साथ चौंका देने वाली स्थिति देखने को मिली है।
What is Trichophagia In Hindi
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक महिला के पेट से 2 किलो बालों का गुच्छा निकाला गया है। आपको यह सोचकर हैरानी हो सकती है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें कि महिला को लंबे समय से अपने बाल चबा रही थीं। हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर जब उनका हेल्थ चेकअप कराया गया तो पता चाला की उनके पेट में बाल जमा हो गए हैं।
अल्ट्रासाउंड में दिखा बालों का गुच्छा
31 वर्षीय महिला ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ समय से गंभीर दर्द की समस्या हो रही थी। इसके साथ-साथ उन्हें बार-बार उल्टी भी हो रही थी हैं। उन्होंने इसके लिए कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन फिर भी उनकी समस्या पकड़ में नहीं आई। जब हारकर वह एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची तो डॉक्टर ने उनके कुछ हेल्थ चेकअप किए और एक कलर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
रिपोर्ट्स देखने के बाद डॉक्टर हैरान रह गए, क्योंकि अल्ट्रासाउंड में यह सामने आया कि महिला के पेट में काफी सारे बाल जमा हो रखे हैं। उसके बाद उन्हें बरेली के महराणा अस्पताल में भर्ती किया गया है और सर्जरी के माध्यम से सफलतापूर्वक बालों का गुच्छा बाहर कर दिया गया।
होती थी बाल खाने की क्रेविंग
महिला ने रिपोर्टस सामने के बाद डॉक्टर को बताया कि उन्हें लंबे समय से बाल चबाने की क्रेविंग होती है। वह 15 साल की उम्र से बाल खा रही थीं। परिवार वालों ने कई बार इसके लिए उन्हें डांटा और मना किया, लेकिन फिर भी वह चोरी-छिपे बाल चबाती थीं।
क्यों होती है बाल चबाने की क्रेविंग
आपको बता दें कि बाल चबाने की क्रेविंग होना कोई सामान्य समस्या नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर बीमारी है। बाल काटने या चबाने की इस बीमारी को ट्राइकोफैगिया कहते हैं। यह एक दीर्घकालिक मानसिक रोग है। ऐसा अनुमान है कि 48-58% लोगों के साथ यह बाल चबाने की आदत देखने को मिलती है।
ट्राइकोफैगिया क्या है - What is Trichophagia In Hindi
ट्राइकोफैगिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लोगों को बार-बार बाल चबाने और इन्हें निगलने की क्रेविंग होती है। यह समस्या आमतौर पर बाल खींचने की स्थिति ट्राइकोटिलोमेनिया से जुड़ा होती है। इसमें व्यक्ति अपने या किसी अन्य के बालों के कुछ हिस्से के बालों को चबाता या खाता है, और निगल जाता है।
