मंकीपॉक्स के बाद अब छाया 'Sloth Fever' का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

मंकीपॉक्स का खतरा अभी टला नहीं था कि एक और खतरनाक बीमारी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। जी हां हाल ही में स्लॉथ फीवर के मामले सामने आए हैं। आइए जानते हैं क्या है ये रोग और कैसे करें इससे बचाव?

दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जिसने दुनिया के कई देशों में अपने पैर पसार दिए है। अफ्रीकी देश कांगो में इससे 600 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी की है। लेकिन हाल ही में आई खबर के मुताबिक अमेरिका से एक नए वायरस की चेतावनी सामने आ रही है। जी हां अमेरिका में स्लॉथ फीवर का मामला सामने आया है। जो लोगों में चिंता का कारण बना हुआ है। आइए जानते हैं क्या है ये मामला जानते हैं विस्तार से...

sloth fever

क्या है स्लॉथ फीवर? (What is Sloth Fever)

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्लॉथ फीवर का कारण ओरोपोच वायरस है। जो मिड्स नाम के कीड़े के काटने से फैलता है। यह वायरस कुछ विशेष मच्छरों और कीड़ों में पहले से ही मौजूद होता है। जो किसी इंसान को काटने पर लोगों को बीमार करने की वजह बन जाता है। हालांकि इस वायरस के लक्षण डेंगू, चिकनगुनिया आदि के समान होते हैं। लेकिन इसके लक्षणों को दिखने में समय लग सकता है।

स्लॉथ फीवर के लक्षण - Symptoms of Sloth Fever in Hindi

  • इसमें आपको तेज बुखार हो सकता है।
  • इससे संक्रमण होने पर आपकी आंखों और सिर में तेज दर्द हो सकता है।
  • शरीर पर चकत्ते होना और हाथ-पैरों में खुजली की समस्या हो सकती है।
  • मांसपेशियों में तेज दर्द का कारण ये वायरस का संक्रमण हो सकता है।
  • जॉइंट पेन इस वायरस के संक्रमण का प्रमुख लक्षण है।

स्लॉथ फीवर से बचने के उपाय - Prevention tips from sloth Fever

  1. मच्छरों को पनपने से रोकें।
  2. घर से बाहर निकलते समय फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
  3. संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाने की कोशिश करें।
  4. भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  5. किसी तरह का लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें।

End of Feed