World Parkinson Day : पार्किंसन रोग क्या होता है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

11 अप्रैल के दिन दुनिया भर में विश्व पार्किंसन दिवस मनाया जाता है। ये मस्तिष्क से जुड़ी एक बीमारी है, जिससे आपका पूरा शरीर प्रभावित होता है। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि क्या होता है पार्किंसन और क्या हैं इसके कारण? इसके साथ ही जानिए पार्किंसन के लक्षण और उपचार।

हर साल 11 अप्रैल का दिन दुनिया भर में विश्व पार्किंसन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना है, जिससे इसके खतरे को कम किया जा सके। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पार्किंसन एक मस्तिष्क से जुड़ी समस्या है, जिसका असर धीरे-धीरे हमारे पूरे शरीर पर देखने को मिलता है। पार्किंसन को बूढ़े लोगों की बीमारी माना जाता है, क्योंकि इसके लक्षण ज्यादातर 60 साल की आयु के बाद ही देखने को मिलते हैं। आज विश्व पार्किंसन दिवस के मौके पर हम आपको इस रोग के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी जानें इसके लक्षण और उपचार?

Parkinson Disease

क्या है पार्किंसन रोग? - What is Parkinson Disease?

पार्किंसन मस्तिष्क से जुड़ा एक रोग है, जिसके चलते आपके दिमाग का कुछ हिस्सा खराब होने लगता है। इस रोग के बारे में हमें विस्तार से बताया प्रो. डॉ. रूपम बोरगोहिन जो यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट और प्रोग्राम डायरेक्टर-पीडीएमडीआरसी ने। डॉक्टर के मुताबिक ये रोग धीरे-धीरे गंभीर समस्याओं का कारण बनता है। इस रोग का विकास उम्र बढ़ने के साथ-साथ होता है, जिसकी शुरुआत लगभग 60 साल की आयु के बाद होती है। हालांकि महिलाओं के मुकाबले पार्किंसन पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करता है। इसके बाद भी अधिक उम्र इस रोग का कोई सेट पैमाना नहीं है, ये 20 साल के नौजवानों में भी देखने को मिल सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम होती है।

End of Feed