क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जानें मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कितना कारगर है ये तरीका

Screen Time And Mental Health : फिजिकल हेल्थ पर लोग भरपूर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मेंटल हेल्थ पर भी उतना ही ध्यान दिया है। जी हां आज लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम आपकी मेंटल हेल्थ की बैंड बजा रहा है। आज हम आपको डिजिटल डिटॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर हो सकती है।

What Is Digital Detox : तेजी से बदलते और आधुनिक होते समय में डिजिटल चीजें हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन गैजेट्स पर लगातार बढ़ती निर्भरता आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बर्बाद करने का काम कर रही है। जी हां इंटरनेट और मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल ने अपनी मेंटल हेल्थ की चुनौतियों को काफी बढ़ा दिया है। यदि आप मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। आज हम आपको मेंटल हेल्थ पर स्क्रीन टाइम के असर और इसके दुरुस्त करने के टिप्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

digital detox and mental health (Photo - Canva)

स्क्रीन टाइम और मेंटल हेल्थ

लगातार बढ़ने स्क्रीन टाइम और इंटरनेट के इस्तेमाल से हमारे दिमाग पर नई-नई इंफॉर्मेशन की बमबार्डिंग हो रही है। जो धीरे-धीरे हमारे दिमाग को थका देती हैं। यही कारण है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम वाले लोगों में तनाव, एंग्जाइटी और कंफ्यूजन जैसे मामले बढ़ने लगते हैं। इसलिए इंटरनेट का इस्तेमाल हमारे लिए वरदान हो सकता है, लेकिन ज्यादा स्क्रीन टाइम बढ़ने से ये वरदान अभिशाप भी साबित हो सकता है।

End of Feed