Beauty Parlour Syndrome causes and symptoms: हैदराबाद में 50 साल की एक महिला ब्यूटी पार्लर में अपने बाल धुलवाने के लिए गई थीं। इस दौरान चक्कर आने, उल्टी की समस्या होने लगी। हालांकि, महिला अब खतरे से बाहर है। उसे ठीक होने में लगभग दो से तीन हफ्ते तक का वक्त लगेगा। डॉक्टर्स के मुताबिक इस बीमारी को ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम कहा जाता है। दरअसल बाल सुखाने के लिए गर्दन को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। इस कारण दिमाग के हिस्से सेरिबैलम में खून का थक्का जम जाता है। इससे स्ट्रोक का खतरा पैदा हो जाता है।
अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुधीर कुमार ने एक ट्वीट कर लिखा, 'मैंने कुछ दिनों पहले देखा कि एक महिला पार्लर अपने हेयर वॉश करवाने के लिए पार्लर गई थी। इस दौरान उन्हें अचानक से चक्कर, उल्टी आने लगती है। पहले महिला को पेट के डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां पर जब इन लक्षणों में सुधार नहीं हुआ तो तब मेरे पास लाया गया। महिला का एमआरआई कराया गया तो पता चला कि उसे स्ट्रोक है। अगले दिन उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी।' डॉक्टर सुधीर कुमार के मुताबिक महिला ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम से जूझ रही है।
Beauty Parlor #Stroke Syndrome1. I recently saw a 50-year old woman with symptoms of dizziness, nausea & vomiting… t.co/kbAQgDMm5E
— ANI (@ANI) Oct 30, 2022
2. Symptoms did not improve, the next day she developed mild imbalance while walking. She was referred for my opini… t.co/EUX8u7pmoE
— ANI (@ANI) Oct 30, 2022
क्या है ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम के लक्षण
ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को सुखाने के लिए महिला ने गर्दन को पीछे तरफ झुकाकर रखा हुआ है। इसमें दिमाग के सेरिबैलम हिस्से में खून का थक्का जम गया था। इसे ही ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम कहा जाता है। इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं- हांथ का बार-बार कांपना। इसके अलावा सिर में माइग्रेन पेन होना। सिर में बहुत तेज दर्द होना। इसके अलावा आंखों में धुंधला नजर आता है। वहीं, गर्दन में भी सूजन आने लगती है। ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम के दौरान बार-बार चक्कर आता है और उल्टी भी आती है।
4. Take home message: Stroke affecting vertebro-basilar artery territory can occur during shampoo hair-wash in a be… t.co/bTaUP4fhyc
— ANI (@ANI) Oct 30, 2022
दैनिक भास्कर से बातचीत में पारस अस्पताल गुरुग्राम के न्यूरोलॉजी यूनिट के हेड डॉ रजनीश कुमार में कहा कि ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक से बचने के लिए कोशिश करें कि हेयर वॉश के समय 10 से 15 मिनट तक सिर नीचे न झुकाएं। इसके अलावा आप गर्दन के नीचे पैड या तौलिये का सपोर्ट ले सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
