Hypertension in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में क्यों बार बार चेक किया जाता है ब्लड प्रेशर, जानें इन नौ महीने में High BP से क्या होता है बच्चे को खतरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 10:00 PM IST

Hypertension in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को नियमित रूप से अपना चेकअप करााना चाहिए। मुख्य रूप से इस दौरान ब्लड प्रेशर की जांच बहुत ही जरूरी होती है। अगर गर्भवस्था में महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियां हो जाएं, तो कई तरह की जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर के कारण हो सकता है प्रीमैच्योर बर्थ
  • प्रेग्नेंसी के दौरान हाई बीपी होने पर बच्चे के विकास दर पर पड़ता है असर
  • प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर कई बीमारियों का बन सकता है कारक


Hypertension in Pregnancy: मां बनना हर एक महिला के लिए सुखद भरा अनुभव होता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। साथ ही उन्हें इस अवस्था में अपना विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के टेस्ट और चेकअप कराने पड़ते हैं। इन चेकअप में ब्लड प्रेशर की निगरानी शामिल है। क्या आप जानते हैं आखिर प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार ब्लड प्रेशर क्यों देखा जाता है? आखिर हाई ब्लड प्रेशर से बच्चों के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? अगर नहीं, तो आप हम आपको इस लेख में प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर से होने वाली परेशानियों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

high BP during pregnancy

प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर के कारण बच्चे पर क्या पड़ता है असर

क्यों की जाती है प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर की जांच?

प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड प्रेशर की जांच की जाती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान लो या फिर मध्यम हाई ब्लड प्रेशर के अधिकांश मामाले में मां और बच्चे पर किसी तरह का खतरा नहीं होता है, लेकिन अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो जाए तो उन्हें कई तरह की जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

End of Feed