हेल्थ

Holi 2023: होली पर किन वजहों से हो जाती है फूड पॉइजनिंग, जानें रंग के त्योहार पर कैसे रखें खाने पीने का त्योहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 08:25 AM IST

Holi 2023: होली के मौके पर फूड पॉइजनिंग का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इसका कारण इस दौरान होने वाली खानपान में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि त्यौहार का मजा फीका न पड़े तो अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखें। आइए जानते हैं होली के मौके पर फूड पॉइजिंग से कैसे बचें?

Image

होली पर फूड पॉइजनिंग से बचने के तरीके

KEY HIGHLIGHTS
  • फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ा सकती है अधपकी सब्जियां
  • पकवानों को बनाते समय साफ-सफाई का रखएं ध्यान
  • होली खेलते समय गंदे हाथों से न छूएं पकवान

Holi 2023: खानपान में गड़बड़ी की वजह से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। यह काफी खराब स्थिति होती है। फूड पॉइजनिंग की परेशानी त्यौहार के मौके पर काफी ज्यादा होती है, इसका कारण इस दौरान बनने वाले तरह-तरह के पकवान हो सकते हैं। फूड पॉइजनिंग की स्थिति में आपको काफी ज्यादा उल्टी, पेट दर्द, बुखार, चक्कर आना जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में आपका होली का त्यौहार खराब हो सकता है। इसलिए होली के इस मौके पर फूड पॉइजनिंग के खतरे से बचकर रहें। आइए जानते हैं होली में किन वजहों से हो सकती है फूड पॉइजनिंग और कैसे करें इसका बचाव?

होली पर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती हैं ये चीजें

होली के पौके पर अगर आप अधपके चावल या फिर इस तरह के पकवान का सेवन करते हैं, तो आपको फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो सकती है।

होली के मौके पर कई तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में इन पकवानों को बनाते समय साफ-सफाई न ध्यान रखें। अगर आप गंदे हाथों से या फिर गंदे स्थान पर इन पकवानों को बनाते हैं तो इससे फूड पॉइजनिंग की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

होली खेलने के दौरान प्लेट में लगे पकवानों को गंदे हाथों से उठाकर न खाएं। क्योंकि अगर आप बार-बार गंदे हाथों से पकवान को उठाते हैं, तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

कच्ची सब्जियों के सेवन से भी आपको फूड पॉइजनिंग की परेशानी हो सकती है। इसलिए कच्चे फल और सब्जियां इस मौके पर न खाएं।

अगर आप अच्छे से न धुले हुए फल और सब्जियों का सेवन करते हैं, तो आपको फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो सकती है। ऐसे में जब भी फल और सब्जियां बनाएं तो इसे हल्के से गर्म पानी में करीब 20 से 25 मिनट तक डुबोकर रखें।

फूड पॉइजनिंग से बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • होली मार्च के माह में होती है। ऐसे में इस माह में मौसम का मिजाज काफी ज्यादा बदलता रहता है। इसलिए इस सीजन में फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। ऐसे में कोशिश करें कि होली के अवसर पर 1 घंटे से अधिक समय तक बाहर रखा खाना न खाएं।
  • घर पर पकवानों को बनाते समय अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें।
  • सब्जियां या फिर चावल को अच्छे से पकाकर सर्व करें।
  • होली पर अपने घर पर बने पकवानों का सेवन करें। बाहर से आए पकवान खाने से परहेज करें। इससे फूज पॉइजनिंग की परेशानी हो सकती हैं।
होली के मौके पर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप फूड पॉइजनिंग से बच सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article