Pregnancy Health Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई अलग-अलग समस्याओं से गुजरना पड़ता है। गर्भावस्था में हार्मोन के बदलाव की वजह से अनेक तरह की मेंटली और फिजिकली परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं में उल्टी, चक्कर, सिर दर्द, खुजली, स्किन पर रैशेज और हाथ पैरों में सूजन की समस्या देखी जाती है। इन दिनों हाथों और पैरों के अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में भी सूजन की प्रॉब्लम हो सकती है। कभी-कभी यह दिक्कत डिलीवरी के कुछ दिन बाद भी बनी रह सकती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ बेहतर घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं।
हाथों-पैरों की सूजन के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-
1. हल्दी का इस्तेमाल
अगर आपको भी गर्भावस्था के दौरान हाथों और पैरों में सूजन का सामना करना पड़ रहा है तो हल्दी को उपयोग में ला सकती हैं सूजन को दूर करने में हल्दी कारगर मानी जाती है इसमें एंटीबायोटिक एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो ना सिर्फ सूजन को दूर करने के लिए बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी होते हैं आप रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकती हैं।
2. नमक और गरम पानी
हाथों पैरों में अगर सूजन आ गई है तो आप गर्म पानी में थोड़ा नमक डालकर इन अंगों की सिकाई कर सकती हैं इसके लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी लेकर नमक डाल दें और हाथ पैरों की अच्छी तरीके से सिकाई करें इससे आपके बॉडी की मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलेगा।
3. तेल की मालिश
किसी भी तरह की सूजन से राहत पाने के लिए ऑयल से मालिश करना सबसे आसान तरीका माना जाता है। हाथों और पैरों की मसाज करने से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों के पेन में भी राहत मिलती है। इसके लिए आप जैतून, नारियल का तेल और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
डॉक्टर्स बताते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान जो महिलाएं अधिक नमक का सेवन करती हैं। उनके हाथों और पैरों में ज्यादा सूजन रहती है। इसलिए इन दिनों नमक और इससे बनी नमकीन चीजों का सेवन करने से बचना ही सही रहता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
