सावन में सिर्फ दूध-दही नहीं, इन चीजों को खाने से भी करना चाहिए परहेज, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान, जानें वजह

Foods To Avoid In Sawan Month In Hindi: आमतौर पर आपने देखा होगा कि सावन के महीने में लोग दूध-दही खाने से बचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसे और भी कई फूड्स हैं जिनका सेवन सावन के महीने में करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इनसे पाचन कमजोर होता है और कुछ चीजें बीमारियों की वजह बनती हैं। जानिए क्या न खाएं सावन में और क्यों....

Foods To Avoid In Sawan Month In Hindi: सावन का नाम सुनते ही मन में भक्ति, हरियाली और ठंडी-ठंडी फुहारों की छवि बन जाती है। शिवजी की पूजा से लेकर झूले और व्रत तक, यह महीना न सिर्फ धार्मिक रूप से खास होता है, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी काफी संवेदनशील होता है। बारिश के चलते नमी बढ़ जाती है और इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है।

Foods To Avoid In Sawan Month In Hindi

Foods To Avoid In Sawan Month In Hindi

ऐसे में खानपान को लेकर थोड़ी लापरवाही भी हमें बीमार कर सकती है। बहुत से लोग सिर्फ दूध और दही खाने से बचते हैं, क्योंकि इन्हें आमतौर पर सेहत के लिए नुकसानदेह माना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि इनके अलावा भी कई चीजें हैं, जिन्हें खाने से आपको बचना चाहिए। चलिए जानते हैं सावन में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए और क्यों।

End of Feed