शादी के बाद क्यों बढ़ने लगता है मर्दों का वजन, क्या है विवाह और मोटापे के बीच संबंध, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

क्या आपने भी महसूस किया है कि शादी के बाद पुरुषों और महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे ये बात हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो मोटापा की परेशानी महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में सामने आती है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से...

स्लिम-ट्रिम लड़के और फिगर मेंटेन करने वाली लड़कियां शादी के बाद अक्सर अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान दिखते हैं। क्या आपने महसूस किया है कि शादी के बाद पुरुषों और महिला दोनों का वजन बढ़ने लगता है। जी हां हम नहीं कह रहे ये बात एक रिसर्च में सामने आई है। पोलैंड के वारसॉ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी की एक टीम के द्वारा की गई एक रिसर्च में इस बात का जिक्र किया है। रिपोर्ट की मानें तो शादी आपके वजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। वहीं मोटापे की समस्या महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को घेर लेती है। आइए जानते हैं शादी और मोटापा के बीच संबंध बताने वाली इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से...

obesity after weadding

तेजी से बढ़ रहा मोटापा

आंकड़ों की मानें तो विकसित या ज्यादा कमाई वाले देश मोटापे में भी आगे निकल गए हैं। विश्व में मोटापा वाले लोगों की बात करें तो अमेरिका इसमें पहले स्थान पर है। साल 2021 के आंकड़ों की मानें तो अमेरिका के लगभग 42 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं मोटापा से पीड़ित थीं। इस तरह आप कह सकते हैं कि मोटापे का संबंध अधिक सुविधाओं के प्रयोग से हो सकता है।

End of Feed