बदलते मौसम में बढ़ने लगा है सिरदर्द? तो पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, माइग्रेन रोगी रखें इन बातों का ध्यान

Causes Of Increasing Migraine Headaches In Summer: जिन लोगों को माइग्रेन सिरदर्द की समस्या रहती है, उन्हें मौसम बदलने पर अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मौसम में गर्मी बढ़ने पर बार-बार सिरदर्द और माइग्रेन अटैक की समस्या हो सकती है। जानें किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान।

Causes Of Increasing Migraine Headaches In Summer: अक्सर हम देखते हैं कि जब मौसम में परिवर्तन होता है, तो इसकी वजह से बहुत से लोगों के सिरदर्द की समस्या होने लगती है। जिन लोगों को पहले से माइग्रेन की समस्या है, उन लोगों के लिए इस दौरान परेशानियां और भी अधिक बढ़ जाती हैं। उन्हें बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन अटैक का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे अब गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में माइग्रेन रोगियों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर गर्मी बढ़ने पर सिरदर्द की समस्या अधिक क्यों होने लगती है? आपको बता दें कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। गर्म तापमान और मौसम माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं। इसके अलावा, कई अन्य कारणों से भी इस दौरान सिरदर्द की समस्या अधिक होती है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Causes Of Increasing Migraine Headaches In Summer
  • Causes Of Increasing Migraine Headaches In Summer

गर्मी बढ़ने पर माइग्रेन रोगियों में सिरदर्द के क्या कारण हैं- Causes Of Increasing Migraine Headaches In Summer

रूटीन में बदलाव

मौसम बदलने पर लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल जाती है। गर्मियों में दिन लंबे और रात छोटी होती हैं। इस दौरान लोगों खानपान से लेकर नींद के पैटर्न में भी बदलाव होता है। जिसके अनुसार, शरीर को ढलने में समय लगता है। ऐसे में लोगों को हार्मोनल बदलाव, तनाव और थकान आदि जैसी समस्याएं अधिक परेशान करती हैं। यह माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं।

End of Feed