डेंगू बुखार (Dengue Fever In Hindi) की वजह से हाल ही में दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में डेंगू से एक 54 वर्षीय की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो व्यक्ति को 27 अगस्त को डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उन्हें 8 अगस्त को मृत घोषित कर दिया गया था। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों का यह भी कहना है कि अभी भी अस्पताल में डेंगू के 5 मरीज भर्ती हैं। ऐसे में दिल्ली में डेंगू ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 650 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि वर्ष 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे, जिनमें 19 लोगों की डेंगू की वजह से जान चली गई थी।
Symptoms Of Dengue Fever In Hindi
डेंगू के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि आप समय रहते इसकी पहचान कर लें। आमतौर लोग डेंगू बुखार को सामान्य बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें तब तक इसके बारे में पता नहीं चल पाता है कि जब कि उनकी स्थिति गंभीर नहीं हो जाती है। ऐसे में बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर डेंगू बुखार के लक्षण (Symptoms Of Dengue In Hindi) क्या होते हैं, जिन्हें पहचानकर किसी गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है? इस लेख में हम आपको डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms In Hindi) विस्ता से बता रहे हैं।
डेंगू बुखार के लक्षण - Symptoms Of Dengue Fever In Hindi
मायो क्लिनिक के अनुसार, बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनमें डेंगू से संक्रमित होने पर कोई संकेत या लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। उन्हें तब तक लक्षणों का अनुभव नहीं हो पाता है, जब तक कि उनकी स्थिति गंभीर नहीं हो जाती है। डेंगू बुखार के लङण आमतौर पर अन्य बीमारी या फ्लू के समान देखने को मिलते हैं, इसलिए अक्सर लोग इन्हें पहचानने में चूक जाते हैं। आपको बता दें कि डेंगू मच्छर काटने के 4-10 दिन बात इस बुखार के लक्षण दिखना शुरू होते हैं। जब कोई व्यक्ति डेंगू से संक्रमित होता है, तो इसकी वजह से उन्हें तेज बुखार का अनुभव होता है। यह बुखार 104 एफ (40 सी) तक हो सकता है। बुखार अलावा, डेंगू बुखार के कई अन्य लक्षण भी देखने को मिलते हैं जैसे,
- आंखों के पीछे दर्द की समस्या होना
- त्वचा खरोंचने पर लाल पड़ सकती है।
- बहुत तेज सिरदर्द हो सकता है।
- बदन दर्द, मांसपेशियों, हड्डी व जोड़ों में दर्द देखने को मिल सकता है।
- संक्रमित व्यक्ति को मतली या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है।
- डेंगू संक्रमण की वजह से ग्रंथियों में सूजन हो सकती है।
अगर कोई व्यक्ति सामान्य से अक्सर इस तरह के लक्षण नोटिस करता है, तो ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बीच-बीच में बुखार उतरने-चढ़ने की समस्या में भी डॉक्टर से सलाह लेना बहुत आवश्यक है। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी तरह की दवा का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
