शरीर में क्यों बढ़ने लगता है यूरिक एसिड? वजह जान आज ही करें सुधार वरना चलना-फिरना भी होगा मुश्किल

लाइफस्टाइल से जुड़ी कमियों के कारण शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए यदि आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं,तो आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी गलतियां जो यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा देती हैं।

जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉइंट पेन की समस्या का सबसे बड़ा कारण क्या है? यदि नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बढ़े हुए यूरिक एसिड के कारण आपको जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। लेकिन इसके साथ ही ये भी जानें कि क्या यूरिक एसिड का लेवल आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियों के कारण भी बढ़ सकता है। जी हां आज हम आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ कमियां बताने जा रहे हैं, जिसके कारण आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए इन आदतों को बदल लें। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

causes of high uric acid

मोटापा

मोटापा बीमारियों का घर होता है, ये आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापा आपको हाई यूरिक एसिड का शिकार भी बना सकता है। इसलिए यूरिक एसिड के लेवल को हमेशा कंट्रोल में रखने के लिए आपको वजन भी कंट्रोल में रखना चाहिए।

End of Feed