सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं अखरोट, खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 22, 2025, 10:41 AM IST

अखरोट एक बहुत ही पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फाइबर और कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अखरोट खाने के क्या फायदे होते हैं।

सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं होते। बचपन से ही बताया जाता है कि बादाम तेज दिमाग के लिए अच्छे होते हैं, किशमिश खून बढ़ाती है और काजू दिल को ताकत देते हैं। लेकिन, इनमें से एक सूखा मेवा अखरोट, जो दिखने में किसी दिमाग की तरह लगता है, वह सचमुच दिमाग को ताकत देने में माहिर होता है।

अखरोट खाने के फायदे (Image: istock)

आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक, हर किसी ने अखरोट के फायदों को गिनाया है। आयुर्वेद के अनुसार, अखरोट की तासीर गर्म होती है और यह वात को संतुलित करता है, यानी यह जोड़ों के दर्द, गैस या पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मददगार हो सकता है।

End of Feed