वजन कम करना है जल्दी? जानें तेजी से वेट लॉस के लिए वॉक बेहतर या रनिंग, और कैसे मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

Walking VS Running For Fast Weight Loss: अगर आप भी मोटापा कम करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि इसके लिए वॉक करें या रनिंग तो आज का लेख आपके लिए ही है। बता दें दोनों ही फैट बर्न करने में मदद करते हैं, लेकिन कौन-सा तरीका जल्दी रिजल्ट देता है, यह आपकी बॉडी, फिटनेस लेवल और वर्कआउट के तरीके पर निर्भर करता है। जानिए तेजी से वेट लॉस के लिए क्या रहेगा बेस्ट....

Walking VS Running For Fast Weight Loss: अगर आपका भी वजन बढ़ गया है और आप सोच रहे हैं कि जल्दी रिजल्ट पाने के लिए वॉक करें या रनिंग, तो ये बात जानना जरूरी है कि दोनों ही तरीके शरीर में फैट कम करने का काम करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि आपका फिटनेस लेवल, आपकी एनर्जी और करने का तरीका रिजल्ट तय करता है। कई बार लोग बिना जानकारी के रनिंग शुरू कर देते हैं और फिर थकान या चोट की वजह से छोड़ देते हैं। इसलिए समझते हैं कि तेजी से वजन कम करने के लिए वॉक सही है या रनिंग।

वेट लॉस के लिए वॉक बेहतर या रनिंग

वेट लॉस के लिए वॉक बेहतर या रनिंग

कैलोरी रनिंग से ज्यादा बर्न होती है

रिसर्च और फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रनिंग में वॉक की तुलना में कैलोरी ज्यादा बर्न होती है। यही वजह है कि अगर आप वेट लॉस के लिए जल्द रिजल्ट चाहते हैं और आपकी बॉडी इसे संभाल सकती है, तो रनिंग एक तेज तरीका है। दौड़ने से हार्टबीट तेज होती है, एंड्यूरेंस बढ़ता है और फैट जल्दी घटता है। लेकिन यह तभी फायदेमंद है जब आप सही तरीके से और धीरे-धीरे इंटेंसिटी बढ़ाकर करें।

End of Feed