Health Tips: आज डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार देश में बढ़ रही है और डायबिटीज बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है गलत लाइफ स्टाइल और खानपान। डायबिटीज की बीमारी का कोई इलाज नहीं है। लेकिन हां इसे होने से रोका जा सकता है, अगर आप अपने खानपान में व लाइफ स्टाइल में सुधार कर लेते हैं तो। कई लोगों की आदत होती है कि, वे खाना खाने के बाद तुरंत सोने के लिए चले जाते हैं। डॉक्टर भी अच्छी सेहत के लिए सुबह जगने के बाद से लेकर रात में सोने से पहले तक की कुछ आदतों को ठीक करने पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। जिसे अपनाकर आप बड़ी से बड़ी गंभीर बीमारियों को होने से रोक सकते हैं। अगर आप भी डिनर के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं तो इस आदत को तुरंत सुधार लें वरना यह आदत
good sleep tips
कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है। खासतौर से डायबिटीज और हृदय रोगों की समस्या बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं सोने से पहले किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए...
खाना खाने के बाद रोज टहलें
रात में खाना खाने से पहले टहलने की आदत जरूर डालें। यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को ठीक करने में आपकी सबसे ज्यादा मदद करेगी और कई रोगों से लड़ने की शक्ति आपके शरीर को देगी। अगर आप के अगल-बगल पार्क हो तो आप वहां टहल सकते हैं। अगर पार्क न हो तो आप अपनी छत पर भी रोजाना खाना खाने के बाद वॉक करने की आदत डाल सकते हैं।
डायबिटीज का खतरा होता है कम
खाना खाने के बाद बिस्तर में जाने से पहले 10 मिनट की वॉक आपको डायबिटीज की समस्या से भी राहत दिला सकती है। कैलरी को बर्न करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में वॉक बेहद लाभदायक हो सकती है। खाना खाने के बाद लगभग 10 से 20 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। इसे डायबिटीज के बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।
नींद न आने की समस्या से दिलाएगी राहत
वॉक करने से आपकी नींद भी बेहतर होती है। कुछ लोगों को रात में नींद ना आने की समस्या होती है। ऐसे में 10 से 15 मिनट की वॉक करने की आदत आप डालते हैं तो यह नींद ना आने की समस्या से भी आपको फायदा दिलाएगी।
