हड्डियों की कमजोरी ही नहीं विटामिन-डी कमी होने पर दिखते हैं ये गंभीर लक्षण, इग्नोर करने से बढ़ेगी परेशानी

Symptoms Of Vitamin-D Deficiency : शरीर में विटामिन की कमी होने पर अलग-अलग तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। वही यदि विटामिन-डी की कमी हो जाए तो आपको कमजोर हड्डियां जैसे कुछ खास तरह के संकेत देखने को मिलते हैं। आज हम आपको विटामिन-डी की कमी होने पर दिखने वाले कुछ खास लक्षण बताने जा रहे हैं।

Vitamin-D Deficiency Sign in Hindi : शरीर को पूरी तरह हेल्दी रखने और हेल्थ प्रॉब्लम से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपना विटामिन का लेवल बेहतर बनाकर रखें। यदि आपके शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होती है, तो इसका असर शरीर पर देखने को मिलता है। आज हम आपको विटामिन-डी की कमी के संकेत बताने जा रहे है। खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के चलते शरीर में विटामिन-डी की कमी काफी लोगों में देखने को मिल रही है। आज हम आपको विटामिन-डी की कमी होने पर दिखने वाले कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं।

vitamin d deficiency symptoms

महिलाओं में ज्यादा समस्या

महिलाओं में विटामिन-डी की कमी काफी आम होती जा रही स्वास्थ्य समस्या है, जिससे हड्डियों की कमजोरी, कमजोर इम्यून सिस्टम, दिमागी कमजोरी और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। विटामिन-डी की कमी महिलाओं में ज्यादातर देखने को मिलती है। जिससे गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति, मोटापा, या कम धूप मिलने वाली महिलाएं अक्सर पीड़ित देखी जाती हैं।

End of Feed