शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें ये खास आसन, पीठ दर्द और ब्लड प्रेशर में भी होगा लाभ

Uttana Mandukasana Benefits : योगशास्त्र में कई तरह के लाभदायक योगासन है जो पीठ दर्द कम करने, रीढ़ को मजबूत बनाने और शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने में मदद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपका ब्लड सर्कुलेशन सुधारकर शरीर को ऊर्जा देता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये आसन और कैसे करें?

Uttana Mandukasana Benefits : योग हमारी प्राचीन परंपरा का अहम हिस्सा रहा है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। उत्तान मंडूकासन ऐसा ही एक प्रभावी आसन है, जो शरीर की संतुलन शक्ति को भी बढ़ावा देने में मददगार होता है। उत्तान मंडूकासन तीन शब्दों (उत्तान, मंडूक और आसन) के मेल से बना है। 'उत्तान' का मतलब ऊपर की ओर तना हुआ, 'मंडूक' यानी मेंढक, और 'आसन' यानी मुद्रा। यह एक ऐसी मुद्रा है जो शरीर को ऊपर की ओर तानकर की जाती है और इसे मेंढक समान शरीर की स्थिति में किया जाता है।

uttana mandukasana benefits

उत्तान मंडूकासन करने के फायदे

उत्तान मंडूकासन करने के लाभ

आयुष मंत्रालय के अनुसार, इस आसन के नियमित रूप से अभ्यास करने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। रोजाना अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी के दोनों तरफ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है, जिससे पीठ के दर्द और कमजोर हड्डियों में राहत मिलती है। यह आसन शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में भी मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व शरीर के अंगों तक बेहतर तरीके से पहुंचते हैं।

End of Feed