अब उम्र पता करने के लिए किसी सर्टिफिकेट न रहें मोहताज, आपका मूत्र बताएगा शरीर की असली कहानी

Urine Test To Measure Biological Age : वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ‘मूत्र उम्र घड़ी’ विकसित की है, जो मूत्र में मौजूद सूक्ष्म RNA संकेतों के आधार पर आपकी जैविक उम्र का अनुमान लगाती है। यह गैर-आक्रामक विधि है जो शरीर की वास्तविक उम्र बताने में मदद कर सकती है। इसकी खासियत ये है कि इसके लिए आपको किसी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत भी नहीं है।

Urine Test To Measure Biological Age : अभी तक उम्र का अंदाजा जन्म तिथि और कैलेंडर से लगाया जाता था, लेकिन विज्ञान ने हमारी इस सोच को बदलने की तैयारी कर ली है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी अनोखी तकनीक विकसित की है, जो सिर्फ मूत्र की एक जांच से यह बता सकती है कि आपके शरीर की असल में कितनी उम्र है। इस तकनीक को 'मूत्र उम्र घड़ी' (Urine Aging Clock) नाम दिया गया है। यह खोज सिर्फ उम्र जानने का नया तरीका नहीं है, बल्कि भविष्य के बेहतर हेल्थ केयर का एक अहम संकेत भी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Urine Aging Clock

Urine Aging Clock

क्या है उम्र जानने की ये नई तकनीक?

मूत्र उम्र घड़ी एक गैर आक्रामक तकनीक है, यानी इसमें न सुई है, न खून की जांच। बस सुबह के पहले मूत्र में मौजूद सूक्ष्म RNA (microRNA) के संकेतों का विश्लेषण करके यह तकनीक शरीर में चल रही उम्र बढ़ने की जैविक प्रक्रियाओं को समझती है। ये सूक्ष्म RNA शरीर के भीतर होने वाले बदलावों जैसे कोशिकाओं की सेहत, मेटाबॉलिज्म और इंफ्लेमेशन की कहानी बताते हैं। इन्हीं संकेतों के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि आपका शरीर वास्तव में कितना बूढ़ा हो चुका है।

End of Feed