डिलीवरी के बाद गंभीर हेयर फॉल से जूझ रही टीवी की ये हसीना, जानिए क्यों होता है Postpartum Hair Loss

Shraddha Arya Postpartum Hair Loss: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वे डिलीवरी के बाद गंभीर हेयर फॉल से जूझ रही हैं। आपको बता दें कि डिलीवरी के बाद होने वाली इस समस्या को पोस्टपार्टम हेयर लॉस कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लगभग सभी महिलाओं को डिलीवरी के बाद इसका सामना करना पड़ता है। यहां जानें आखिर यह क्या बला है...

Shraddha Arya Postpartum Hair Loss: बचपन से ही हम सुनते आए हैं कि मां बनना सबसे खूबसूरत एहसास होता है। लेकिन इस सफर में कई चुनौतियां भी होती हैं, जिनमें से एक है डिलीवरी के बाद अचानक बाल झड़ने की परेशानी। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, जो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं, ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने वीडियो में दिखाया कि किस तरह उनके बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "ये सच में होता है!" यह पोस्ट लाखों नई माओं से जुड़ी हुई है जो इस बदलाव से गुजरती हैं, लेकिन अक्सर इसके बारे में खुलकर बात नहीं होती। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों होता है डिलीवरी के बाद हेयर फॉल और इससे कैसे निपटा जा सकता है।

Shraddha Arya Postpartum Hair Loss

Shraddha Arya Postpartum Hair Loss

श्रद्धा आर्या ने शेयर किया रियल अनुभव

श्रद्धा आर्या का वीडियो दिल छू लेने वाला था। वो अपने बालों को हाथ में पकड़कर दिखा रही थीं और कह रही थीं कि “It’s real” यानी ये सच है। उन्होंने बिना किसी डर के दिखाया कि डिलीवरी के बाद महिलाएं किन परेशानियों से गुजरती हैं। उनका यह कदम ना सिर्फ साहसी है, बल्कि कई और माओं को अपने अनुभव साझा करने का हौसला भी देता है।

End of Feed