भारत के इस हिस्से में लोग खाते हैं लाल चीटियों की चटनी, कई बीमारियों में असरदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 21, 2023, 05:57 PM IST

अगर हम अपने आस-पास लाल चींटियों को देखते हैं तो हम उनके डंक के बारे में सोचकर डर जाते हैं लेकिन अगर आपको उन्हें चटनी बनाकर दे दिया जाये तो क्या करेंगे ? जी हाँ! भारत में एक ऐसी जगह है जहां लोग लाल चीटियों की मसालेदार चटनी बनाते हैं। आइये जानते हैं-

Red Ant Chutney: जब कोई खाने की बात करता है तो हमारे दिमाग में पसंददीदा फ़ूड का फोटो घूमने लगता है। खाने की दुनिया में हम खो जाते हैं, हालांकि दिलचस्प बात यह है की किसी एक का फेवरेट फूड किसी और का टेस्टी फूड कतई नहीं बन सकता है; क्योंकि स्वाद अपना के निजी मामला होता है। इसके साथ ही कई बार खाना, स्थानीय संस्कृति, भूमि और लोगों से भी जुड़ा हुआ होता है। भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रकार का खाना परोसा जाता है।

red ant chutney, red ant chutney Benefits

Red Ant Chutney: लाल चींटी की चटनी कहाँ के लोग खाते हैं?

दुनिया में कई अजीबोगरीब खाने वाले हैं। कुछ देशों में लोग सांपों को खाते हैं तो कुछ देशों में मेंढक, कुत्ते, बिल्ली खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन अजीबोगरीब खाना खाने में भारत भी पीछे नहीं है। इन देशों में भारत भी शामिल है। देश के कई हिस्सों में ऐसे लोग हैं जो अलग-अलग तरह का खाना खाना पसंद करते हैं। जैसे भारत में चींटी की चटनी खाई जाती है। जानकर थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन यह सच है। स्थानीय लोग कहते हैं कि यह चटनी बेहद लजीज होती है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह चटनी इतनी ख़ास है कि इसके लिए GI टैग दिए जाने की मांग भी की जा रही है। खैर आइये विस्तार से इस चटनी के बारे में जानते हैं।

End of Feed