तंबाकू के पत्ते में छिपा है सेहत का राज, कैंसर से लड़ने में है मददगार, स्टडी में हुआ खुलासा

  • Agency by: IANS
  • Updated Sep 4, 2023, 06:51 PM IST

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय (एयू) के पूर्व छात्र सहित विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों ने एक शोध निष्कर्ष में दावा किया है कि तंबाकू का पत्ता कैंसर के कई रूपों से लड़ने की क्षमता रखता है। यह निष्कर्ष एक हैरान करने वाला विरोधाभास पेश करता है, क्योंकि डब्ल्यूएचओ के अनुसार, तंबाकू का उपयोग दुनियाभर में कैंसर से संबंधित सभी मौतों में से एक चौथाई के लिए जिम्मेदार है और फेफड़ों के कैंसर का प्राथमिक कारण बना हुआ है।

Tobacco leaf benefits

यूके में टेलर एंड फ्रांसिस लिमिटेड के प्रकाशन 'जर्नल ऑफ बायोमोलेक्यूलर स्ट्रक्चर एंड डायनेमिक्स' में एयू के पूर्व छात्र अमित दुबे, भारतीय वैज्ञानिक आयशा तुफैल और मलेशियाई शोधकर्ताओं मिया रोनी और प्रोफेसर ए.के.एम. मोयेनुल हक के साथ की गई उल्लेखनीय खोज प्रकाशित हुई है। शोध निष्कर्षके अनुसार, "4-[3-हाइड्रॉक्सीनिलिनो]-6,7-डाइमेथॉक्सीक्विनाज़ोलिन" नामक एक अद्वितीय कैंसर-रोधी तत्‍व तंबाकू के पत्तों से निकाला जा सकता है, जिसका कोई स्पष्ट दुष्प्रभाव नहीं होता है।

End of Feed