Tips To Prevent Pollution On Diwali In Hindi: दिवाली से पहले ही प्रदूषण ने देशभर में आतंक मचाया हुआ है। ऐसे में दिवाली पर आपके बच्चों और माता-पिता के लिए सांस लेना काफी मुश्किल हो सकता है। यह उनके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में उन्हें अधिक देखभाल की जरूरत हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप कुछ दिवाली पर उनको स्वस्थ रखने के लिए कुछ सरल टिप्स को फॉलो करें, तो उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने में बहुत मदद मिल सकती है। इनकी मदद से आपको हेल्दी दिवाली बनाने में बहुत मदद मिल सकती है। अब सवाल यह उठता है कि आप दिवाली पर अपना, अपने बच्चों और पेरेंट्स की देखभाल कैसे कर सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ कुछ सरल टिप्स शेयर कर रहे हैं।
Tips To Prevent Pollution On Diwali In Hindi
दिवाली पर प्रदूषण होने वाले नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये सरल टिप्स - Tips To Prevent Pollution On Diwali In Hindi:
आंखों का ध्यान रखें
प्रदूषण की वजह से आंखों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। आपको ऐसे में कोशिश करना चाहिए कि चश्मा लगाकर रखें। इसके साथ ही अपनी आंखों को बार-बार धोते रहें। घर के बाहर से आने के बाद के आंखों के ठंडे पानी से धोएं। अगर मुमकिन हो तो आई ड्रॉप का प्रयोग करें।
हेल्दी डाइट लें
आपको अभी से अपनी डाइट पर काम कर देना शुरू कर देना चाहिए। बैलेंस डाइट लें। बच्चों और पेरेंट्स को फल और सब्जियां अधिक खिलाएं। उन्हें प्रोटीन से भरपूर आहार दें। आपकी डाइट में हेल्दी फैट्स और कार्ब्स आदि भी भरपूर मात्रा में होने चाहिए। दूध से बनी चीजें, अंडा, मछली, साबुत अनाज, दालें और बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि डाइट में शामिल जरूर करें।
मास्क जरूर लगाएं
प्रदूषण सांस के माध्यम से आपके फेफड़ों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आप मास्क जरूर पहनें। सिर्फ घर से बाहर ही नहीं, बल्कि आपको अपने घर में भी मास्क पहनकर रहना चाहिए। इससे काफी हद तक आपको प्रदूषण के नुकसान से बचने में मदद मिलेगी।
एयर प्यूरीफायर का प्रयोग करें
घर की हवा को साफ रखने के लिए आपको एयर प्यूरीफायर का प्रयोग करना चाहिए, जिससे कि घर की हवा शुद्ध रहे। यह अस्थमा के मरीजों के लिए और भी अधिक आवश्यक है। प्रदूषण की वजह से अस्थमा अटैक जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।
भरपूर पानी पिएं
प्रदूषण के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत आवश्यक है। इसलिए कोशिश करें कि आप लगातार पानी पीते रहें। इसकी मदद से शरीर की सफाई करने में मदद मिल सकती है। यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में आपको भरपूर पानी जरूर पीना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
