30 पार करते ही बढ़ने लगती है भूलने की बीमारी, दिमाग को हेल्दी- शार्प रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

30 की उम्र के बाद भूलने की आदत और ध्यान की कमी आम होती जा रही है। आयुर्वेद और विज्ञान बताते हैं कि सही नींद, संतुलित भोजन, हल्की गतिविधि, नई चीजें सीखना और तनाव को संभालना दिमाग को तेज रख सकता है। जानिए वे आसान आदतें जो 30 के बाद भी याददाश्त और सोचने की क्षमता को मजबूत बनाए रखती हैं।

30 की उम्र पार करते ही कई लोग भूलने की आदत, थकान और ध्यान की कमी को सामान्य मान लेते हैं। काम का दबाव, मोबाइल स्क्रीन और अनियमित दिनचर्या धीरे-धीरे दिमाग को कमजोर करने लगती है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि सही आदतों से दिमाग को लंबे समय तक तेज और संतुलित रखा जा सकता है। थोड़े-से बदलाव सोचने की क्षमता और याददाश्त को बेहतर बना सकते हैं।

दिमाग को हेल्दी-शार्प रखने के टिप्स

दिमाग को हेल्दी-शार्प रखने के टिप्स

आयुर्वेद और विज्ञान क्या कहते हैं

आयुर्वेद इस स्थिति को प्रज्ञापराध कहता है, यानी जब इंसान अपनी बुद्धि और शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज करने लगता है। वहीं विज्ञान के अनुसार 30 के बाद तनाव, नींद की कमी और गलत लाइफस्टाइल का असर दिमाग की कोशिकाओं पर दिखने लगता है। दोनों इस बात पर सहमत हैं कि दिमाग वैसा ही बनता है जैसी उसकी रोज देखभाल की जाती है।

End of Feed