उम्र के साथ भी याददाश्त नहीं होगी कमजोर, बस कुछ जरूरी बातों का रखें ख्याल, बुढ़ापे तक फिट रहेगा दिमाग

उम्र के साथ कमजोर होता दिमाग एक सामान्य समस्या है, जो आज बहुत से लोगों में देखी जा रही है। अल्जाइमर भी उम्र के साथ होने वाली एक दिमागी समस्या है, जिसका असर हमारी याददाश्त पर देखने को मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपने दिमाग की सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं।

उम्र के साथ कमजोर होता दिमाग एक सामान्य समस्या है, जो आज बहुत से लोगों में देखी जा रही है। अल्जाइमर भी उम्र के साथ होने वाली एक दिमागी समस्या है, जिसका असर हमारी याददाश्त पर देखने को मिलता है। 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर डे है। ये एक ऐसी बीमारी जो बढ़ती उम्र के साथ बढ़ते मेमोरी लॉस से जुड़ी है। समय के साथ याददाश्त को बनाए रखना जरूरी है, और ये सब कुछ ब्रेन हेल्थ से जुड़ा है। मस्तिष्क की सेहत सही रही तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा। कुछ रिसर्च दावा करते हैं कि आहार, व्यायाम और ध्यान सहित कुछ कसरतों को डेली रूटीन में शामिल किया तो याददाश्त कमजोर नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इसके बार में विस्तार से...

tips to improve memory

शोध में हुआ खुलासा

साल 2021 में किए गए अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि सैचुरेटेड फैट्स और अतिरिक्त चीनी से भरपूर आहार हिप्पोकैम्पस के कार्य को खराब कर सकता है। हिप्पोकैम्पस मस्तिष्क का वह भाग है जो मेमोरी यानी हमारी स्मृति से जुड़ा होता है। 50 से 64 वर्ष की आयु के वयस्कों पर किए गए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि केवल 10 दिनों तक अतिरिक्त चीनी से भरपूर आहार लेने से स्मृति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए अच्छा हो अगर शुगर इनटेक पर ब्रेक लगा दी जाए।

End of Feed