Thyroid in women: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में क्यों ज्यादा होता है थायराइड? डॉक्टर से समझें इसके कारण और बचाव के उपाय

Thyroid in Female in Hindi : थायराइड की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है। यदि नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि थायराइड महिलाओं को ज्यादा क्यों परेशान करता है?

थायराइड लाइफस्टाइल से जुड़ा एक गंभीर रोग है,जिससे आज बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे है। इस रोग के प्रभाव की बात करें तो अचानक वजन कम होना या बहुत तेजी वजन बढना इसके सबसे कॉमन लक्षण हैं। थायराइड हमारे गले में मौजूद एक ग्रंथि होती है, जिसका फंक्शन यदि बिगड़ जाए तो आपको थायराइड की समस्या हो सकती है। आपने अक्सर देखा होगा कि थायराइड की समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। इसी सवाल का जबाव लेने के लिए हमने बात की Dr. Bhumesh Tyagi Associate Professor General medicine, Sharda Hospital से जिन्होंने हमें विस्तार से बताया कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है।

Thyroid in Women

Thyroid in Women

क्या है थायराइड? - What is Thyroid

थायराइड एक गंभीर रोग है, जिसे आप लाइफस्टाइल से जोड़कर देख सकते हैं। इस रोग से आज बहुत बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थायराइड हमारे गले में मौजूद एक ग्रंथि होती है, जिससे हमारे शरीर में एक हार्मोन का सीक्रेसन होता है। जब यह ग्रंथि अपना काम ठीक से करना बंद कर देती है, तब थायराइड रोग की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके चलते कई तरह के रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।

End of Feed