कभी कहलाती थी अमीरों की बीमारी, अब आम लोगों की भी बनी बड़ी परेशानी, हाय-हाय करते हैं मरीज, जान निकाल देता है दर्द

क्‍या आप जानते हैं कि एक ऐसी बीमारी है जिससे अब भले ही आम लोग परेशान हों लेकिन कभी इसे राजा-महाराजाओं की समस्‍या माना जाता था। इसकी वजह उनके आरामदायक लाइफस्‍टाइल में देखी जाती थी। लेकिन अब ये एक आम समस्‍या है जिसमें मरीज को तेज दर्द उठता है। जानें इसके बारे में विस्‍तार से।

Hindi Health News: महारानी को गठिया का दर्द उठा है! जल्दी करो!- योर्गोस लैंथिमोस के निर्देशन में बनी फिल्म द फेवरेट के एक दृश्य में मिसेज मेग को हड़बड़ाहट में शाही घराने के चिकित्सकों से यह कहते हुए देखा जा सकता है। दरअसल द फेवरेट में ओलिविया कोलमैन ने गठिया से पीड़ित महारानी ऐन की भूमिका निभाई है, जिन्हें अक्सर हड्डियों और जोड़ों में तीव्र दर्द के साथ सूजन की शिकायत सताती है। फिल्म में शाही चिकित्सक दर्द से कराहती ऐन के सूजे हुए पैरों पर गोमांस की पट्टियां लपेटते नजर आते हैं।

Arthritis problem, gathiya ki bimari kya hai

Arthritis problem in hindi

इसके अगले दिन, महल में काम करने वाली अबिगेल महारानी ऐन को दर्द एवं सूजन से राहत दिलाने वाली पोल्टिस (गर्म औषधियुक्त पट्टी) बनाने के लिए जंगली जड़ी-बूटियां जुटाती दिखाई देती है। वह इन जड़ी-बूटियों को गोमांस की पट्टियों से कहीं ज्यादा असरदार मानती है। हालांकि महारानी ऐन को गठिया के दर्द से कुछ खास राहत नहीं मिल पाती, क्योंकि उस दौर के चिकित्सकों के पास हड्डियों और जोड़ों की इस समस्या के इलाज के लिए ऐसे नुस्खे आजमाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। ऐन को दर्द से निजात पाने के लिए उस दौर की कई और बेतुकी इलाज पद्धतियों से गुजरना पड़ा होगा, जिनमें पैरों में खून की आपूर्ति करने वाली नसों को जलाना, पैरों पर हंस के मांस का लेप लगाना और जोंक थेरेपी आजमाना शामिल है। लेकिन ऐन की गठिया की असहनीय पीड़ा का अंत 1974 में 49 साल की उम्र में उनकी मौत के साथ ही हो पाया।

End of Feed