एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है ये फल, आयुर्वेद में बताया गया है सेहत के लिए वरदान, खून की कमी दूर करने के लिए रामबाण

Benefits Of Pomegranate Anar In Hindi: अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी डेली डाइट में इस लाल फल को शामिल करना चाहिए। रोज बस एक फल खाने से आपको गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करेगा।

Benefits Of Pomegranate In Hindi: फलों को सेहत के लिए प्रकृति का दिया वरदान माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेहत के लिहाज से फलों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। ये शरीर के लिए जरूरी पोषण से भरपूर होते हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि नियमित कोई 2 मौसमी फल जरूर खाने चाहिए। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी यह सलाह देता है कि नियमित 400 ग्राम तक तक फल और सब्जियां डाइट में शामिल जरूर करनी चाहिए।

Benefits Of Pomegranate In Hindi

Benefits Of Pomegranate In Hindi

बाजार में मौसम के अनुसार, तरह-तरह के रंग-बिरंगे फल देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ फल सदाबहार होते हैं, ये साल भर बाजार में देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक बेहतरीन फल है अनार। यह फल शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। सेहत के लिए अनार का सेवन कैसे लाभकारी है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने सोशल मीडिया पर विस्तार से बताया है। इस लेख में हम आप भी जानें इसके चमत्कारी फायदे..

End of Feed