साल 2040 तक 80 लाख लोगों को लील जाएगा ये गंभीर रोग! जानें कैसे रुकेगा मौत का ये सिलसिला

एक पुराना रोग जो कभी लाइलाज होने के कारण समाज में अपना आतंक फैलाए रहता था, फिर एक बार अपने पांव पसार रहा है। हम बात कर रहे हैं ट्यूबरक्लोसिस की, जिसे टीबी भी कहते हैं। एक स्टडी कहती है कि साल 2021 से 2040 के बीच देश में टीबी से 80 लाख लोगों की मौत हो सकती है। आइए समझते हैं इसे और ये भी कि क्या है इसका उपाय।

ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन समेत कई रिसर्च ग्रुप्स ने मिलकर एक स्टडी की, जिसमें ये पाया गया कि भारत को 2040 तक 62 मिलियन यानी 6.2 करोड़ नए ट्यूबरक्लोसिस के मामलों और 8 मिलियन टीबी से संबंधित मौतों का सामना करना पड़ सकता है। जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है। प्लॉस मेडिसिन जर्नल में छपी ये स्टडी बताती है कि इससे 146 बिलियन डॉलर यानी करीब-करीब 12 लाख करोड़ रुपये का जीडीपी नुकसान होने की आशंका है।

TB can cause 80 lakh death in india

क्या है टीबी

टीबी यानी ट्यूबरक्लोसिस एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जो फेफड़ों और शरीर के अन्य भागों को प्रभावित कर सकता है। ये माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस (एमटीबी) नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। जब टीबी से पीड़ित कोई व्यक्ति खांसता, छींकता या बोलता है तो इस रोग के जीवाणु हवा के माध्यम से फैलते हैं। इसके सामान्य लक्षणों में लगातार खांसी, सीने में दर्द, बुखार और थकान शामिल हैं। अगर इसका सही तरीके से इलाज किया जाए तो यह ठीक हो सकता है।

End of Feed