मुंबई : बॉलीवुड में बहुत सी हस्तियों ने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसी लिस्ट में ये हसीना भी शामिल है जिसने 15 साल पहले सलमान खान के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी वेट लॉस जर्नी भी जबरदस्त रही है। बात कर रहे हैं सलमान खान के साथ फिल्मों में कदम रखने वाली जरीन खान की।
Zareen Khan Weight Loss Journey
बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म वीर से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ उनके शरीर का नहीं, बल्कि उनके मन और सोच का भी बदलाव था। पहले उन्हें अपने वजन और लुक्स को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करना शुरू किया। इस सफर में योग ने उनकी काफी मदद की।
योग की ताकत
उन्होंने योग करना शुरू किया, तो उन्हें अपने अंदर एक नई शांति और आत्मविश्वास महसूस होने लगा। योग के अलग-अलग आसनों ने उनके शरीर को ताकत दी, वहीं ध्यान और प्राणायाम ने उनके मन को शांत किया। जरीन अपने इंस्टाग्राम पर प्राणायाम और योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं।
जरीन ने माना योगा से होगा वेट लॉस
- जरीन नियमित रूप से चक्रासन करती हैं। इस आसन को व्हील पोज भी कहा जाता है। यह शरीर को लचीला बनाता है, रीढ़ को मजबूत करता है, पाचन में मदद करता है और तनाव कम करता है।
- वह धनुरासन को भी पेट चर्बी कम करने वाला बताती हैं। इस आसन को बो पोज के तौर पर भी जाना जाता है। इस आसन से न सिर्फ पेट और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि तनाव कम होता है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती बढ़ती है और शरीर लचीला बनता है।
- जरीन का कहना है कि वेट लॉस में सूर्य नमस्कार भी बहुत फायदा देता है। इस योग को करने से मन को शांति मिलती है, ऊर्जा बढ़ती है, पाचन क्रिया में सुधार होता है समेत कई फायदे होते हैं।
इसके अलावा वह पार्श्व फलकासन के भी बहुत फायदे गिनाती हैं। इस आसन से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इससे माइग्रेन के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी दूर हो सकती है। एकाग्रता की शक्ति भी बढ़ती है।
इनपुट : आईएएनएस
