आज के डिजिटल युग में हमारा स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा हो रहा है। क्योंकि काम के चलते लैपटॉप और मनोरंजन के लिए मोबाइल का इस्तेमाल हम बहुत ज्यादा करते हैं। यदि आप भी लंबे समय तक स्क्रीन के सामने आंखें लगाए बैठे रहते हैं, तो इससे आपकी आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ने वाला है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारी सेहत पर काफी गहरा असर डालती है। जिससे आंखों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। यदि आप आंखों से संबंधित किसी तरह की समस्या से परेशान हैं, तो आपको हमारा बताया ये रूल जरूर फॉलो करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सा है रूल?
आंखों के लिए 20-20-20 रूल
आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए 20-20-20 रूल बनाया गया है। जिसके मुताबिक आपको हर 20 मिनट बाद स्क्रीन से नजर को हटाना चाहिए। इसके अलावा आपको लगभग 20 फीट दूर रखी किसी वस्तु पर लगभग 20 सेकंड के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह आपकी आंखों के तनाव को कम करता है और आंखों में होने वाली समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
आंखों के लिए हेल्दी हैबिट्स
जो लोग कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर बहुत ज्यादा काम करने के आदी हैं उनके लिए 20-20-20 रूल काफी कारगर होता है। लेकिन इसके अलावा भी आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ और अच्छी आदतों को अपना सकते हैं।
आई ड्रॉप का इस्तेमाल
लंबे समय स्क्रीन टाइम वाले लोगों की आंखों में सूखापन आने लगता है। जिससे निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आंखों को मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप आंखों में आई किसी अच्छी आई ड्रॉप को डाल सकते हैं।
ब्लू लाइट फिल्टर
आजकल सभी स्क्रीन में ब्लू लाइट को काटने के लिए फिल्टर दिया जाता है। जिसका इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए। इसके अलावा नीली लाइट को काटने के लिए एक खास तरह के चश्मा भी बाजार में उपलब्ध होता है। जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
